कांग्रेस नेत्री के बार का लायसेंस निरस्त, दो अधिकारी निलंबित

जबलपुर
 जबलपुर में शराब बार के एक लाइसेंस पर चार बार चलाए जा रहे थे। ये बार एक कांग्रेस नेत्री के थे और सारी जानकारी होने के बावजूद सालों से प्रशासन इसपर चुप्पी साधे था। अब जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने अवैध बार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है। वहीं दो अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है। लेकिन इस मामले में सवाल उठ रहे हैं कि इतने अरसे से आखिर आबकारी विभाग और बाकी अधिकारी खामोश क्यों थे।

लाइसेंस एक और संचालित हो रहे थे चार बार
सिविल लाइन क्षेत्र के स्टेट बैंक के सामने संचालित हो रहे ऋषि रीजेंसी बार संचालक में एक लाइसेंस के एवज में चार जगह बार संचालित किए थे। खास बात यह है कि एक लाइसेंस पर इतने सारे बार संचालित हो रहे थे। ये गोरखधंधा बीते कई सालों से चल रहा था और आपॉबकारी विभाग को इसकी सूचना ही नहीं थी। अब जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है।

कांग्रेस नेत्री तलविंदर गुजराल के हैं बार
जानकारी के मुताबिक जबलपुर शहर के सबसे पॉश इलाके में संचालित हो रहे ऋषि रीजेंसी बार की मालिक कांग्रेस नेत्री तलविंदर कौर गुजराल हैं। आबकारी विभाग ने जबलपुर कलेक्टर के निर्देश पर ऋषि रीजेंसी बार के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है।

Source : Agency

10 + 9 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004